जमशेदपुर। सीतारामडेरा के एक क्लब में नशेड़ियों ने तोड़फोड़ की। यहां के मुस्लिम बस्ती रोड नंबर 3 में नशेड़ियों ने एक क्लब में तोड़फोड़ की और मौके पर मौजूद दिव्यांग इम्तियाज अंसारी की भी पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार की रात की है। हंगामे के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार भालूबासा रोड नंबर 3 स्थित क्लब के पीछे अक्सर कुछ युवक नशा करते है। इम्तियाज की ओर से उन्हे यहां नशा करने से मना किया जाता था। शुक्रवार को 15 से 20 के संख्या में नशेड़ी पहुंचे। इन्होंने पहले क्लब में लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद क्लब में घुसकर अंदर रखा फर्नीचर भी तोड़ दिया। मौके पर मौजूद इम्तियाज को पर सबने एक साथ हमला कर दिया। दिव्यांग व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की गई। इसमें वह घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जांच टीम ने घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति से जानकारी ली। पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है।
प्रातिक्रिया दे