चाइनीज डिशेज में चाहते हैं हेल्दी आप्शन, तो ट्राई करें वेजिटेबल चॉप्सी बनाने का यह तरीका

ज्यादातर लोग चाइनीज डिशेज को बेहद पसंद करते हैं। चाइनीज डिश में चाऊमीन, हक्का नूडल्स, मंचूरियन, मोमोस ज्यादा पसंद किए जाते हैं लेकिन अगर आप चाइनीज में थोड़े हेल्दी आॅप्शन की तलाश में हैं, तो आप वेजिटेबल चॉप्सी ट्राई कर सकते हैं।
बनाने का तरीका
वेजिटेबल चॉप्सी बनाने के लिए सबसे पहले सिरका, सोया सॉस, चीनी, नमक, कॉर्नफ्लावर और एक कप पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें। अब 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके इसमें प्याज और लहसुन डालें। प्याज-लहसुन को नरम होने तक भून लें। इसमें गाजर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च डालकर उन्हें एक मिनट तक तेज आंच पर स्टर फ्राई करें। अब इसमें पहले से तैयार मिश्रण डालकर पकने दें। इसे लगातार चलाते हुए एक तरफ रख दें। नूडल्स को एक सर्विंग डिश में निकालकर उस पर सब्जी डालकर सर्व करें।
सामग्री
1/2 कप गाजर
1 कप पत्तागोभी
1/2 कप शिमला मिर्च
1/2 कप प्याज कटा हुआ
2 लहसुन बारीक कटी हुई
2 टेबल स्पून तेल
200 ग्राम नूडल्स
2 टेबल स्पून सिरका
1/2 सोया सॉस
1 टी स्पून चीनी
स्वादानुसार नमक
2 कप कॉर्नफ्लावर
तलने के लिए तेल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top