धनबाद के झरिया में आपसी रंजिश में मारपीट दोनों पक्षों के लोग जख्मी

धनबाद। झरिया के भालगोरा तारा बागान के पास सोमवार की देर शाम आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने मारपीट की सूचना झरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची मामला शांत हो गया था। पुलिस ने जख्मियों को पास के नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने दो लोगों की हालत गंभीर देख उसे धनबाद रेफर कर दिया। जख्मियों में अमन सिंह राजपूत, सोनू कुमार, अजय कुमार, मो। जाहिद, सुभान खान, अरुण कुमार का आदि का झरिया के नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ झरिया थाना में लिखित शिकायत की है। एक पक्ष के सुभान खान ने पुलिस से कहा है कि एक दर्जन युवक मेरे घर आए। सभी सदस्यों पर हमला कर दिया। महिलाओं के साथ गाली-ग्लौज की। सभी युवक धारदार हथियार चाकू, भुजाली, रॉड लिए हुए थे। कई सदस्य जख्मी हो गए। युवकों ने घर में रखे 15 हजार रुपये, सोने की चेन छीन लिए। सुभान ने विकास, रवि, देवा, कल्लू, लल्लू, अमन, मोनू, अर्जुन आदि पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *