Jharkhand: प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर हर-हर मोदी के नारे लगाये

गांडीव लाइव

रांची: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशियां जतायी. पार्टी नेताओं ने कहा कि मोदी है तो सब कुछ संभव है. पार्टी नेता संजय जायसवाल ने कहा कि उत्तरपदेश में योगी आदित्यनाथ में अपराधमुक्त यूपी बन गया है और शांति का माहौल बन गया. उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने से पीएम मोदी का हाथ मजबूत हुआ है. सबने डमरू बजा कर जय श्री राम, हर हर मोदी और महाराज जी के नारे लगाये.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top