इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की पत्नी ने किया सुसाईड

सरायकेला में पदस्थापित हैं कृष्ण मुरारी
खंूटी के मुरहू और रांची के चुटिया में रह चुके हैं थानेदार
रांची: सरायकेला में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की पत्नी सुनीता आज सुबह अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित सोहराई भवन के नजदीक अपने घर में फं दे से झूल कर खुदकुशी कर ली। घटना के सबंध जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाना प्रभारी बिनोद कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे और पंचनामा के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
पति को नास्ता खिला कर ड्यूटी पर भेजने के बाद बंद हो गयी कमरे में—
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ने बताया कि मृतका सुनीता आज सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिये निकली थी। कुछ देर बाद घर लौटी उसके बाद उन्होंने अपने पति कृष्ण मुरारी व तीनों बच्चों को नाश्ता कराया। नश्ता करने के बाद श्री मुरारी अपनी ड्यूटी के लिए सरायकेला निकल गये। कुछ देर बाद उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और फंदे से झूल गयी। कुछ देर तक बच्चों ने अपनी मां को कमरे से निकलते हुए नहीं देख वहां गये तब सुनीता को फंदे में लटका देखा, उसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और अपने पिता को मामले की जानकारी दी। इधर शोर सुन कर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गये थे लेकिन जब तक लोग पहुंच कर उसे बचाने तब तक सुनीता की मौत हो चुकी थी। मालूम हो कि इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी 1994 बैच के दारोगा हैं, जो खूंटी के मुरहु थाना में और रांची के चुटिया थाने के थानेदारी कर चुके हैं। वर्तमान में इंस्पेक्टर के पद पर सरायकेला में पदस्थापित हैं, लेकिन उनका परिवार रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहता है। जानकारी के मुताबिक घटना के कुछ देर पहले ही वो अपने घर से सरायकेला के लिए निकले थे। इधर पुलिस हादसे की तफ्तीश कर रही है। इधर मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन्हें उनके परिजन संभालने में लगे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top