इरफान के बयान से डॉक्टरों में रोष..कहा-विधायक मांगे माफी

जामताड़ा : सिविल सर्जन को घसीट कर लाओ इरफान के बयान से डॉक्टरों में रोष..कहा-विधायक मांगे माफी

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर अपनी बयानबाजी के लिए चर्चा में है। इस बार उनकी बात से चिकित्सको में भारी रोष है। झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन ने विज्ञप्ति जारी कर इरफान अंसारी को माफी की मांगने को कहा है।

दरअसल 25 जनवरी को जामताड़ा में अनुबंधित चिकित्सा कर्मी संघ एवं एएनएम जीएनएम संघ धरना कर रहे थे। इसी दौरान इरफान अंसारी उनसे मिलने पहुंचे थे। इसी पर उन्होंने कह दिया कि सिविल सर्जन को घसीट कर लाओ और कहो की विधायक जी बुला रहे हैं। उनके इस बयान के बाद डॉक्टरों में रोष है।

कल होगी बैठक
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झासा के राज्य सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह ने कहा कि जिस राज्य में चिकित्सकों की कमी है।

वहां सुदूरवर्ती क्षेत्रों में एक सिविल सर्जन निष्ठा और ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं। और ऐसे में उनको घसीट कर लाने की बात दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवाएं संघ इस आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा की निंदा करती है। साथ ही विधायक से आग्रह करती है कि वह चिकित्सक समुदाय से माफी मांग ले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top