मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तिथि की 10 तक घोषणा करेगा जैक

रांची। झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तिथि 10 फरवरी तक घोषित कर दी जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद इन दोनों परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार परीक्षा के प्रारूप में बदलाव को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना जताई गई है। नए प्रस्ताव में प्रश्न पत्र के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। झारखंड में अब मैट्रिक और इंटर की परीक्षा एक ही बार ली जाएगी। लेकिन दोनों टर्म की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा मार्च के अंतिम या अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। 10 फरवरी से पहले इसकी घोषणा कर दी जाएगी। अब परीक्षा ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका दोनों पर ली जाएगी। ऐसे में बहुविकल्पीय और लिखित उत्तर वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसा इसलिए करने की तैयारी है कि पूर्व में घोषित परीक्षा इसी पैटर्न के अनुरूप लेने की बात कही गई थी। पूर्व घोषित निर्देश के अनुरूप इस वर्ष की परीक्षा दो चरणों में होनी है। प्रथम चरण की परीक्षा ओएमआर शीट और दूसरे चरण की परीक्षा उत्तर पुस्तिका पर लेने की बात कही गई थी। जिसमें 40 40 अंक की परीक्षा होनी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top