बजट सत्र में गूंजे जय श्री राम के नारे

रांची | सदन की कार्यवाही 12.06 बजे दोबारा शुरू होते ही भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे. हजारीबाग में रामनवमी को लेकर जो दिशा निर्देश जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया है. उसका भाजपा विधायक विरोध कर रहे थे. विधायक जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. स्पीकर बार बार विधायकों से अपने-अपने आसन पर बैठने का आग्रह कर रहे थे. लेकिन हंगामा जारी रहा. हंगामे के बीच स्पीकर ने शून्यकाल लिया.
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कहां पर रामनवमी मनाने पर रोक लगी है. क्या राम जी ने इनको सपने में आकर कहा है. बिना डीजे के भी जुलुस निकल सकता है. क्या भगवान ने कहा है कि डीजे बजाकर ही जुलुस निकाला जाए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top