ईडी ऑफिस पहुंचे जेल अधीक्षक हामिद अख्तर, पूछताछ शुरू

रांची// बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे।

Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर सोमवार की सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे. जहां ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. पंकज को जेल में  मिल रही सुविधाओं को लेकर पूछताछ की जायेगी. 

बता दें कि ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया था. जेल में पंकज मिश्रा ने अपने पद और मुख्यमंत्री से नजदीकी का गलत इस्तेमाल किया.जेल मैनुअल से परे सुविधाओं का लाभ उठाया. पंकज मिश्रा पर आरोप है कि उसने अपनी हिरासत अवधि के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. गवाहों को धमकाया. सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. जिला और राज्य के अधिकारियों से निर्देश देने के लिए बात की. पिछले महीने ईडी ने पंकज मिश्रा से मिलने रिम्स के पेइंग वार्ड जाने वाले सूरज पंडित और चंदन यादव को पकड़ा था. कॉल करने के लिए अपने बॉस को अपना फोन मुहैया कराया था. इसको लेकर जेल अधीक्षक से ही पूछताछ करेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top