जमशेदपुर अपराध: सिदगोड़ा के युवक ने शराब के नशे में किया ऐसा काम कि गई जान

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको में रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक ने रविवार को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम आकाश कुमार गोस्वामी है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसे परिवार के लोगों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

मृतक के छोटे भाई के अनुसार, आकाश ने सात मई को अत्यधिक शराब पी रखी थी और उस समय वह अपने होश में नहीं था। इसी दौरान उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया, जिसे वह पहचान नहीं सका। कीटनाशक पीने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई और उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टर उसे बचाने में असफल रहे। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बागबेड़ा में युवक ने आत्महत्या की

बागबेड़ा के सिद्धो-कान्हो मैदान में रहने वाले एक युवक मोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस रविवार को मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों का कहना है कि शनिवार को मोनू की पत्नी बच्चों को लाने के लिए घर से बाहर गई थी। जब वह वापस आई, तो देखा कि मोनू फांसी के फंदे से लटका हुआ है। परिजनों का आरोप है कि मोनू को उसकी पत्नी प्रताड़ित करती थी, जिसके कारण उसने आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top