झारखंड: चक्रवाती तूफान को लेकर JBVNL ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर—जानें कैसे करें शिकायत

रांची: चक्रवाती तूफान की संभावित चेतावनी को ध्यान में रखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने अलर्ट जारी किया है। इस तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था में संभावित नुकसान को रोकने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। बिजली से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग ने हेल्पलाइन और अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।

बिजली से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर

बिजली विभाग ने कुसई कॉलोनी में 24 घंटे बिजली कटौती से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 9431135682 जारी किया है। उपभोक्ता बिजली आपूर्ति में बाधा या अन्य समस्याओं के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, जन समस्या निवारण केंद्र के लिए 9031110118, 9031110119 और 9031110120 नंबर भी उपलब्ध हैं। उपभोक्ता इन नंबरों पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

DC ने अधिकारियों को सतर्क रहने का दिया निर्देश

जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से निचले इलाकों में जलजमाव, नदियों और बड़े नालों का जलस्तर बढ़ने और कमजोर मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित विभागों को स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, राजस्व और जल संसाधन विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top