जे सी आई रांची यूथ ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर निशुल्क मधुमेह एवं रक्तचाप जांच शिविर लगाया

रांची | जे सी आई रांची यूथ ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर निशुल्क मधुमेह एवं रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन मोराबादी स्थित पार्क में किया। शिविर में 100 से ज्यादा लोगो ने अपनी मधुमेह एवं रक्तचाप संबंधित जांच करा कर शिविर का लाभ लिया। सदर अस्पताल के चिकित्सा सहायक सोनू कुमार ने जांच में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया । लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और बताया कि किस प्रकार अनियमित जीवनशैली के कारण हमे मधुमेह और रक्तचाप जेसी गंभीर बीमारीया हो रही है।

संस्था की अध्यक्ष कुशा जालान ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि हमें रूटीन चेकअप कराते रहना चाहिए और रोज आधे घंटे शारीरिक मेहनत जैसे योगा मॉर्निंग वॉक खेलकूद आदि करते रहने से स्वस्थ रहेंगे साथ ही सोनू जी का धन्यवाद यापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों का बहुमूल्य सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक मोदी, एवं नितिन सिंह ने किया। कार्यक्रम में संस्थापक दीप्ती बजाज पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बधानी, हर्ष सिंघानिया, अदिति अग्रवाल, विकास झाझांझरिया, आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top