JJMP उग्रवादी संगठन ने अपने पूर्व सदस्य की पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या

Gumla :चैनपुर थाना क्षेत्र के जनवल गांव के कंचन मोड़ के पास जेजेएमपी उग्रवादी संगठन ने अपने पूर्व सदस्य की पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना  सोमवार देर रात की है . बताया जा रहा है कि गोली बारी की इस घटना में अमरजीत बच निकल गया है. पुलिस उसकी  खोज कर रही है. घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जेजेएमपी के निशाने पर था अमरजीत

जानकारी के मुताबिक अमरजीत लकड़ा ऊर्फ अशोक चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल गांव का रहने वाला है. वह जेजेएमपी संगठन का उग्रवादी रहा है. अक्टूबर 2021 में उसने घाघरा थाना क्षेत्र में अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद हथियार और लेवी की बड़ी राशि लेकर फरार हो गया था. उसी समय से वह जेजेएमपी के निशाने पर था.

उग्रवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग घात लगाए बैठे

अमरजीत सोमवार की रात बाइक से अपनी पत्नी नीति कुजूर और दो बच्चों को लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से जनावल कंचन मोड़ के समीप घात लगाए बैठे जेजेएमपी के उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर ही अमरजीत की पत्नी और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, वहीं, गोलीबारी में अमरजीत भी गम्भीर रूप से घायल हो गया. बावजूद इसके वह भाग निकला.अमरजीत का पांच साल का एक बेटा रातभर घटनास्थल पर ही शव के पास रहा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top