साहेबगंज में JMM की बूथ बैठक, ‘कोई मतदाता न छूटे’; कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की हिदायत

साहेबगंज में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित

आज साहेबगंज के टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की। इस दौरान कई प्रमुख नेताओं और स्थानीय विधायकों की उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया।

बैठक में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

इस बैठक में केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय, केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा, सांसद विजय कुमार हांसदा, राजमहल विधायक एमटी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, जिला सचिव सुरेश टुडू, और केंद्रीय समिति के सदस्य संजय गोस्वामी, संजीव शामू हेंब्रम एवं संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा भी शामिल हुए। इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष मती मोनिका किस्कू, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान और नगर पंचायत अध्यक्ष किताबुदीन शेख भी उपस्थित रहे।

‘कोई मतदाता न छूटे’ का संकल्प

बैठक के दौरान नेताओं ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में BLA-2 और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नेताओं ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि किसी भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे या न कटे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सतर्क और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top