झामुमो ने जमशेदपुर और गुमला जिला समितियों का गठन किया, संगठन विस्तार के निर्देश दिए।

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम और गुमला जिले में जिला समितियों का गठन कर लिया है। महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी एक कार्यालय आदेश में दोनों जिलों के लिए नए पदाधिकारियों की सूची प्रस्तुत की गई है। इसके साथ ही, नवगठित समितियों को संगठन विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

जमशेदपुर जिला समिति का गठन

जमशेदपुर में विक्टर सोरेन को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के पद पर सागेन पुर्ती, प्रणव महतो, ललित माण्डी और विद्यासागर दास को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रतन महतो को सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। संगठन सचिव के रूप में चन्द्रशेखर टुडू और नसीर खान को नामित किया गया है। सह सचिव के रूप में मो. जलील और मानिक मल्लिक शामिल हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कालीपदो गोराई को दी गई है।

गुमला जिला समिति की जिम्मेदारी तय

गुमला जिले में भुषण तिर्की को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर नुरुल होदा और शशी साव की नियुक्ति की गई है। आरिफ अंसारी को सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। संगठन सचिव के पद पर रंजीत सिंह को नामित किया गया है। सह सचिव के रूप में सुधी राम किसान को रखा गया है, जबकि कोषाध्यक्ष का कार्यभार खुर्शीद आलम उर्फ पप्पु को सौंपा गया है।

संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

कार्यालय आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि नवगठित जिला समितियों को अपने जिले के केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ शीघ्र बैठक करने की आवश्यकता है। इस बैठक में संगठन विस्तार से संबंधित निर्देशों का पालन करते हुए नए पदाधिकारियों के नाम की अनुशंसा करनी होगी।

जल्द पूरा होगा जिला समिति का गठन

महासचिव ने निर्देशित किया है कि बैठक की कार्यवाही की छाया प्रति के साथ प्रस्ताव जल्द से जल्द भेजा जाए, ताकि जिला समिति का पूर्ण गठन विचार के बाद किया जा सके।

अनुशासन और सक्रियता पर जोर

सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके साथ ही, अनुशासन में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top