बिहार चुनाव : तेजस्वी से मिली JMM टीम, बुधवार को होगा सीट बँटवारा

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपनी दावेदारी के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। हेमंत सोरेन की अगुवाई में, जेएमएम इस बार इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी। मंगलवार को, तेजस्वी यादव के निमंत्रण पर जेएमएम मंत्री सुदिव्य सोनू और केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे पटना पहुंचे और सीट आवंटन संबंधी वार्ता की।

सीट शेयरिंग पर चर्चा 🤝

तेजस्वी दो एसटी सीटें बांका का कटोरिया और कटिहार का मनिहारी जेएमएम को देना चाहते हैं। हालाँकि, जेएमएम चकाई पर भी दावेदारी कर रही है। बैठक में तेजस्वी यादव के अलावा झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, महासचिव अब्दुल बारी सिद्धिकी और भोला यादव शामिल थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top