18 दिसंबर को रांची में होगा जेएमएम का अधिवेशन


मुख्यमंत्री आवास में हुई कार्यसमिति की बैठक में लिया फैसला

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा का अधिवेशन 18 दिसंबर को रांची में होगा। 12वीं अधिवेशन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया। झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने कार्यसमिति की बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर हुई। इस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की महाधिवेशन की तारीख पर फैसला लिया गया। संगठन विस्तार के साथ साथ गठबंधन सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। झामुमो कार्यसमिति में कुल 65 सदस्य हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top