मिशन 24 को लेकर संथाल में झामुमो का उलगुलान आज

दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 44 वां स्थापना दिवस समारोह दुमका के गांधी मैदान में मनाया जायेगा। कार्यक्रम 2 फरवरी (आज) देर शाम लगभग सात बजे से शुरू होगा। समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे शहर में तीन दर्जन से अधिक तोरण द्वार बनाये गये हैं। दुमका के गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

पूरे शहर में झामुमो के झंडे पाट दिया गया है। यह समारोह कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थापना दिवस के जरिये झामुमो मिशन-24 को लेकर संथाल में अपनी शक्ति को भी आंकेगा। साथ ही समारोह के माध्यम से झामुमो नया उलगुलान भी यहीं से शुरू करेगा। समारोह में पूरे राज्य भर से कार्यकर्ता जुट रहे हैं। झामुमो का दावा है कि समारोह में करीब दो लाख से अधिक लोग जुटेंगे।

हर साल की तरह इस बार भी समारोह में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन मुख्य वक्ता के तौर पर होंगे। इसके साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंच से झामुमो कार्यकतार्ओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के कई मंत्री और विधायक भी मंच पर मौजूद होंगे। जानकारी के मुताबिक दो फरवरी को सीएम हेमंत सोरेन समारोह में भाग लेने के लिए दुमका पहुंचेंगे। झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में कई ऐसे पुराने भाजपा नेता-कार्यकतार्ओं के शामिल होने के संकेत भी है।

चर्चा यह भी है कि झामुमो छोड़ भाजपा में गये हेमलाल मुर्मू की घर वापसी हो सकती है। वहीं, मधुपूर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़े भाजपा नेता के झामुमो में शामिल होने की बात सामने आ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top