जॉयस बेसरा लगातार दूसरी बार बनी दुमका जिला परिषद अध्यक्ष,उन्हें 25 में मिला 14 वोट, झामुमो विधायक नलिन सोरेन की हैं पत्नी

दुमका। जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर जॉयस बेसरा दोबारा निर्वाचित हुई है। जॉयस बेसरा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमायी है। मतदान के दौरान कुल 25 वोट में उन्हें 14 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अविनाश सोरेन को 10 वोट मिले, वहीं मीनू मरांडी को सिर्फ एक मत से संतोष करना पड़ा। इस तरह जॉयस 4 वोट से विजयी हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जॉयस बेसरा झामुमो से शिकारीपाड़ा क्षेत्र के विधायक नलिन सोरेन की पत्नी हैं। उन्हें जीत के लिए 13 वोट की जरूरत थी। समाहरणालय स•ाागार में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिला परिषद अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। जीत की घोषणा के बाद उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा विधायक नलिन सोरेन की पत्नी हैं। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से 7 बार के विधायक हैं। इस चुनाव में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। जॉयस बेसरा दूसरी बार जिला परिषद अध्यक्ष चुनी गई है। वह काठीकुंड जिप सदस्य बनी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top