हाईकोर्ट ने 28 से होने वाले जेपीएससी मुख्य परीक्षा पर लगा दी रोक

7वीं जेपीएससी परीक्षा का संशोधित रिजल्ट तीन हफ्ते में जारी होगा, 15 फरवरी को फिर होगी सुनवाई

सातवीं जेपीएससी के खिलाफ दायर याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिका पीटी परीक्षा के खिलाफ दायर की गयी है.

जिसकी सुनवाई चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच में हुई. इस दौरान सरकार ने कहा कि तीन सप्ताह में संशोधित रिजल्ट जारी करेंगे. ऐसे में जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित की जायेगी. संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद मुख्य परीक्षा की तिथि तय की जायेगी. इस दौरान सरकार ने प्रार्थी की ओर से दायर याचिका को सही बताया.मामले में संयम कुमार की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गयी है. इनकी ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा. जेपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी से किया जाना था.दायर याचिका के माध्यम से मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की गयी है. जिसमें एकलपीठ के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की गयी है. एकलपीठ ने कुछ समय पहले मुख्य परीक्षा में रोक लगाने से इंकार कर दिया था. जिसके खिलाफ खंडपीठ में सुनवाई हो रही है. बता दें एक दिन पूर्व हुई सुनवाई में कोर्ट ने जेपीएससी से विस्तृत रिपोर्ट की मांग की थी. जिसमें कैटेगरीवाइज कितनी सीटें है. आरक्षित श्रेणी के कितने उम्मीदवार सामान्य श्रेणी में चूुने गये. साथ ही परीक्षा में आरक्षण दिया गया या नहीं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top