जूस व्यवसाई की गोली मारकर हत्या

देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया धनबाद

धनबाद। दुर्गापूजा के मौके पर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से धनबाद थर्रा गया। घटना में राजगंज थाना क्षेत्र के खरनी मोड़ में गुरुवार देर रात शार्प शूटरों ने कार सवार जूस व्‍यवसायी ज्‍योति रंजन की गोली मारकर हत्‍या कर दी। घटना के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे एसएनएमएमसीएच लेकर गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन के नेतृत्व में डीएसपी अमर पांडेय छानबीन में जुट गए हैं।

जमीन कारोबार से जुड़े हो सकते हैं तार

बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू घटना स्थल पर पहुंची, जहां मृतक की कार से चार गोली एवं एक पिस्टल बरामद की गई है। उन्‍होंने बताया कि मृतक के जमीन कारोबार से जुड़े होने के मामले में छानबीन में की जा रही है। बताया जाता है कि जमीन कारोबार में व्‍यवसायी को मौत के घाट उतारा गया।

पिता ने कहा- नहीं थी किसी से दुश्मनी


मृतक के पिता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी हत्या किसने और क्‍यों की, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि व्यवसाय प्रतियोगिता में हत्या के बाद से उन्होंने इनकार भी नहीं किया ।उन्होंने बताया कि उनकी मैंगो और लीची की जूस फैक्ट्री है। पुत्र ज्योति रंजन भी व्यवसाय में उनका हाथ बंटाता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top