ब्रेकिंग: SSP राकेश रंजन की एक्शन में, कांके थानेदार को किया गया लाइन हाजिर।

रांची: कांके थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया

राजधानी रांची के कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को अंततः लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह निर्णय क्षेत्र में अपराध की बढ़ती घटनाओं और लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर लिया गया। एसएसपी राकेश रंजन ने जांच के बाद यह सख्त कदम उठाया है। हाल के दिनों में प्रकाश रजक पर कई गंभीर आरोप लगे थे, जिसमें भूमि कारोबारी के साथ साठगांठ कर लाभ पहुँचाने का आरोप शामिल है। स्थानीय नागरिकों और पीड़ितों ने कई बार इसकी शिकायत की थी।

अपराध में बढ़ोतरी और स्थानीय चिंता

कांके थाना क्षेत्र में छोटी-बड़ी अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी। हाल ही में सुकुरहुट्टू गांव में अपराधियों ने एक घर में घुसकर फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इसके अगले दिन बोड़ेया स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई, जिसके कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। इस बीच, एक आदिवासी महिला ने थानेदार के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाए और न्याय की मांग की।

एसएसपी की कार्रवाई

लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने पूरे मामले की गहन जांच कराई। जांच के परिणामों के आधार पर उन्होंने प्रकाश रजक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया। राकेश रंजन ने कहा कि नियमों के तहत यदि किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत की जाती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का पुलिस पर विश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top