आज रात टाटानगर से जनजातीय दिवस स्पेशल ट्रेन का प्रस्थान, पूरा रूट जानें।

टाटानगर से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन की घोषणा

जमशेदपुर: दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक सुखद समाचार आया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने जनजातीय दिवस के अवसर पर टाटानगर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आज रात टाटानगर स्टेशन से अपने सफर पर निकलेगी। गर्मियों की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था की है।

ट्रेन की समय सारणी

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08183 टाटानगर-आनंद विहार जनजातीय दिवस स्पेशल 23 मई की रात 12:30 बजे टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह लगभग 3:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी यात्रा की जानकारी

वापसी में, ट्रेन संख्या 08184 आनंद विहार-टाटानगर स्पेशल 25 मई को आनंद विहार से रात 1:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 12:15 बजे टाटानगर पहुंचने की योजना है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top