सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आज देश लौटेंगे लालू यादव

नई दिल्ली | सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज भारत लौट रहे हैं. पिछले साल दिसंबर में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी. उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने अपनी एक किडनी पिता को दी थी. इस सफल ऑपरेशन के बाद से लालू सिंगापुर में रह रहे हैं. रोहिणी ने लालू प्रसाद के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है.

इस संबंध में रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, “आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सभी के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है. 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं. मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं. पापा को स्वस्थ्य करके आप सब के बीच भेज रही हूं. अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा. पापा को स्वस्थ रखना अब आप सबकी जिम्मेवारी होनी चाहिए”.

गौरतलब है कि चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता लालू यादव 11 अक्टूबर को किडनी का उपचार कराने सिंगापुर गए थे. लालू यादव को कोर्ट ने उपचार कराने के लिए विदेश जाने की इजाजत सशर्त दी थी. लालू यादव की ओर से पासपोर्ट की वैधता अवधि समाप्त होने का हवाला देते हुए नवीनीकरण के लिए इसे रिलीज करने की मांग की गई थी. उनकी अपील पर कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज कर दिया था. लालू यादव की ओर से इसके बाद कोर्ट से किडनी का उपचार कराने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगते हुए याचिका दाखिल की थी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top