सिंदरी के तासरा प्रोजेक्ट में बस्ती के बगल में भू धसान, बड़ा हादसा टला

धनबाद। सिंदरी में सेल के तासरा प्रोजेक्ट से कुछ दूरी पर दुर्गा मंदिर के समीप आज सुबह 6:00 बजे अचानक मोटी दरार के साथ जमीन धंस गई। भू धसान की सूचना के बाद आसपास के लोगों में दहशत है। भू धसान की सूचना मिलने के बाद प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए प्रोजेक्ट पर कार्य फिलहाल रोक दिया है। घटना से ग्रामीणों में सेल प्रबंधन के प्रति काफी आक्रोश है। लोगों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि यह सब प्रबंधन की लापरवाही से हो रहा है। लोगों को कहना है कि घटनास्थल से मात्र 50 फीट की दूरी पर बस्ती है। यदि भू धसान 50 फीट पहले होती तो जानमाल की क्षति हो सकती थी। लोगों का आरोप है कि प्रोजेक्ट में हैवी ब्लास्टिंग से आसपास के आवास क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोग भय के साए में जीने को विवश है। प्रबंधन की लापरवाही से कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। आसरा प्रोजेक्ट से प्रवाहित लोगों की जमीन का अधिग्रहण कर उन्हें दूसरे स्थान पर बसाने की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे हैं। सेल लेकिन प्रबंधन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *