लातेहार : बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद

लातेहार ( Latehar ) : बड़ी खबर लातेहार से है जहां पुलिस ने अवैध विदेशी शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ट्रक में लदा अवैध विदेशी शराब का बड़ा खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है. बरामद शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के पहाड़ी ढाबा के समीप एनएच-75 के किनारे से की गई.

मामले में सदर थानेदार दुलड़ चौड़े ने बतायी कि पुलिस अधीक्षक को उक्त स्थल में घंटों से लावारिस हालत में ट्रक खड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई. इसके बाद पुलिस टीम एक्सपर्ट के साथ वाहन की सघन तलाशी ली. इसी दौरान सब्जी के बीच से विदेशी शराब का कार्टन पाया गया. इसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर शराब को कब्जाने की कार्रवाई जारी है. उन्होंने बतायीं कि वाहन से चालक और उपचालक नदारद मिले. फिलहाल पुलिस शराब कार्टन की गिनती कर रही है. वहीं जब्त ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और तस्करों की तलाश शुरु कर दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top