ताज़ा खबर – लव भाटिया मौत मामले में पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि, विसरा जांच के लिए सुरक्षित।

रांची: राजधानी के प्रमुख होटल संचालक आशीष भाटिया के बेटे लव भाटिया उर्फ अभिनव भाटिया की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। गुरुवार की रात रिम्स में लव भाटिया का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि उन्होंने जहर खाया था। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली कि जहर की मात्रा उनके शरीर में अत्यधिक फैल चुकी थी, जिससे डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने में असमर्थ रही।

लव भाटिया ने बाथरूम में खाया था जहर

सूत्रों के अनुसार, लव भाटिया ने दोपहर करीब 2.30 बजे बाथरूम में जहर का सेवन किया था। इसके बाद उन्हें उल्टी करते हुए देखा गया। इस स्थिति को देखकर घर में काम करने वाले लोगों ने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिवार ने उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुबह लव ने अपने कमरे में नाश्ता किया था और उसके बाद वह वहां चले गए थे।

10 वर्ष पूर्व लालपुर कावेरी में हुआ था जानलेवा हमला

लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) पूर्व में भी कई बार चर्चा का विषय रह चुके हैं। दिसंबर 2016 में उन पर रंगदारी के चलते जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। रांची पुलिस ने इस मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा, लव भाटिया का अपहरण भी हो चुका है, जिसे रांची पुलिस ने सफलतापूर्वक हल किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top