एक्सआईएसएस में वित्तीय समावेशन और भारत की मौद्रिक नीति पर व्याख्यान

रांची। जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) के मार्केटिंग मैनेजमेंट प्रोग्राम ने वित्तीय समावेशन और मौद्रिक नीति पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक रांची के महाप्रबंधक संजीव सिन्हा थे। उन्होंने श्रोताओं को वित्तीय समावेशन और भारत की मौद्रिक नीति के बारे में जानकारी दी। छात्रों को संबोधित करते ह७ुए श्री सिन्हा ने कहा आरबीआई मुख्य रूप से मूल्य स्थिरता और विकास के साथ-साथ देश की वित्तीय स्थिरता पर काम करता है। आरबीआई लोगों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाने और बैंकिंग प्रणाली में वित्तीय समावेशन के उपयोग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर ने राज्य में वित्तीय समावेशन योजनाओं को बढ़ाने में एक्सआईएसएस की भागीदारी को विस्तार से बताया। एक्सआईएसएस राज्य में वित्तीय साक्षरता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में आरबीआई के साथ मिलकर काम करेगा। कार्यक्रम में आगे एक प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। जिसमें श्री सिन्हा से डिजिटल मुद्राए ग्रीन बांड केंद्रीय बैंकिंग डिजिटल मुद्रा में ब्लॉकचैन के योगदान से जुड़े सवाल पूछे गए। कार्यक्रम का अंत डॉ प्रदीप केरकेट्टा सहायक निदेशक द्वारा धन्यवाद और अतिथियों को मोमेंटो देकर किया गया। इस सत्र में डॉ अमर तिग्गा, डॉ भवानी प्रसाद महापात्रा, मार्केटिंग मैनेजमेंट और फाइनेंशियल प्रबंधन के छात्रों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top