तीन लोगों की जान लेने वाला तेंदुआ पकड़ा गया

आखिरकार 38 दिनों के बाद आदमखोर तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में वो फंस गया है। उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नौड़िया में मुर्गा बांधकर पिंजरे के अंदर रखा गया था। मुर्गे के लालच में मंगलवार रात तेंदुआ पिंजरे में घुसा और फंस गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही वन विभाग और लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि ये तेंदुआ अब तक 3 लोगों और कई मवेशियों की जान ले चुका है। फिलहाल उसे कानन पेंडारी बिलासपुर भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top