सरायकेला NH-33 पर शराब की पिकअप पलटी; 4.62 लाख की ‘ओल्ड मॉन्क’ बर्बाद, ग्रामीणों ने बचाई।

सरायकेला में शराब लदी पिकअप वैन पलटी

चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह वाहन झाबरी काटिन के पास हादसे का शिकार हुआ, जिसमें चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि, वाहन में लदी शराब का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर बिखरकर नष्ट हो गया।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, यह पिकअप वैन धनबाद से जमशेदपुर के डिमना स्टॉक यार्ड जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 पर झाबरी काटिन के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी में लगभग 4.62 लाख रुपये मूल्य की ‘ओल्ड मॉन्क’ ब्रांड की शराब लदी थी। इस दुर्घटना में करीब 90 प्रतिशत बोतलें टूटकर नष्ट हो गईं, जबकि शेष लगभग 10 प्रतिशत शराब स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठा ली गई। चालक ने बताया कि वह धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रहा था, तभी अचानक यह हादसा हुआ।

सड़क पर शराब की बोतलें हटाने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को हटाने के बाद आगे की कार्रवाई की। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए NH-33 के एक तरफ का मार्ग बाधित हो गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से यातायात व्यवस्था फिर से बहाल कर दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top