बिहार में फिर शराब कांड : छपरा व सीवान में अब तक 32 की जानें गयीं

छपरा। बिहार में एक बार फिर से बड़ा शराबकांड सामने आया है। छपरा और सीवान में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार के छपरा और सीवान जिले में अब तक 32 लोगों की जान चली गयी है। छपरा के मशरख में अब तक 6 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है। लगभग 73 लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं।

इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। एक मां अपने बेटे की मौत का ब्याथा सुना बेहोश हो जा रही है। तो वहीं ग्रामीण इन सभी लोगों को जहरीली शराब पीने से मौत की बात कर रहे हैं तो जिला रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में है कंफर्म होगा तीन लोग की मौत का वजह क्या है। हालांकि घटना के बाद खुद सीवान के डीएम और एसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

गांव और अस्पताल का जायजा ले रहे हैं ताकि अगर कोई संदिग्ध स्थिति में आता है तो इनका इलाज किया जा सके।
जिला प्रशासन कर रहा लोगों से अपील : वहीं जिला प्रशासन अपील कर रहा है कि अभी भी गांव में किसी को कोई प्रॉब्लम है तो बाहर है अपना इलाज काराये हम लोग पूरा सहयोग करेंगे। लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप लोग अस्पताल आये आप लोग की जिला प्रशासन इलाज कराएगी। बढ़ रहे आंकड़े को देखते हुए गांव में प्रशासनिक टीम कैंप की हुई है। गांव में डॉक्टरों की टीम मौजूद है। वही जिले में एक टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर सिवान पुलिस पूछताछ कर रही है।

छपरा में 6 और सीवान में 20 मौत की पुष्टि : बिहार के छपरा में भी जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात मसरख के पिलखी निवासी प्रदीप शाह की मौत इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में हो गई। मृत्यु की संख्या यहां आधिकारिक रूप से अब तीन बताई जा रही है। सीवान में 20 और छपरा जिले में 12 की मौत हुई है। जहरीली शराब से अब तक कुल 26 लोगो की मौत हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top