
Ranchi : झारखंड विधानसभा में गुरूवार को भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने गुरुवार को सदन में सवाल उठाया. उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या यह सही है, कल्याण विभाग अंतर्गत सरना, ममसना, सरना, धुमकुड़िया भवन, तालाब एवं अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में पीसीसी पथ निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधि के अनुशंसा किये बिना ही परियोजनाओं के प्रशासनिक स्वीकृति दी जा रही है.