प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की शादी फिर एसएसपी ऑफिस में किया सरेंडर

कदमा से भागे प्रेमी जोड़े ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में एसएसपी के सामने सरेंडर कर दिया है। कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो की रहने वाली ज्योति कुमारी और आकाश यादव 8 जनवरी को घर से भाग गए थे। इसके बाद दोनों के परिजनों ने इन से संबंध तोड़ दिया था। बताते हैं कि दोनों के बीच 2 साल से प्रेम संबंध था। दोनों ने नौ जनवरी को मंदिर में शादी रचाई और उसके बाद एसएसपी के समक्ष पहुंचे। आकाश का कहना है कि जब वह लोग घर से भागे थे तो ज्योति के फुफेरे भाई जयप्रकाश ने उनको फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। ज्योति के परिजनों ने उसके साथियों के खिलाफ थाने में अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था। आकाश का कहना है कि वह दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से भागे हैं। ज्योति का भी कहना है कि वह आकाश के साथ ही रहेगी। आकाश ने उसका अपहरण नहीं किया। बल्कि, वह अपनी खुशी से उसके साथ गई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top