प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर माता-पिता के साथ शव को लगाया ठिकाना

पुलिस ने किया मामला का खुलासा, माता-पिता के साथ प्रेमी अंगत लोहरा गिरफ्तार

गुमला। भरनो प्रखंड में दहुटोली गांव के जंगल में कुआं से बरामद अज्ञात युवती के शव की पहचान कर ली गयी है। शव कैरो थाना के चेरमो गांव निवासी स्व. देवी महली की पुत्री शीला कुमारी (23) का है। पुलिस ने युवती की हत्या का खुलासा कर लिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की। इसके बाद प्रेमी ने अपने माता-पिता से मिल कर शव को ठिकाना लगाया। पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमी अंगत लोहरा और शव को छिपाने में मदद करने वाले पिता जलेश्वर लोहरा व मां मनरखनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि पुलिस ने 13 दिसंबर को युवती का शव बरामद किया था। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, इंस्पेक्टर एसएन मंडल व थानेदार कृष्ण कुमार तिवारी ने शीला हत्याकांड का खुलासा के बाद प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका शीला चेरमो पतराटोली निवासी जलेश्वर लोहरा के पुत्र अंगत लोहरा (21) के साथ तीन वर्षों से लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top