आईपीएल नीलामी में मध्य प्रदेश का जलवा, विराट की टीम ने ट्रक ड्राइवर के बेटे पर लगाए करोड़ों

मध्य प्रदेश: 16 दिसंबर, मंगलवार को आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए खिलाड़ियों की निलामी का आयोजन किया गया। इस बार फ्रेंचाइजियों ने भारत के युवा खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाया। कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को आईपीएल के मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा।

इस निलामी में मध्य प्रदेश के अधिकांश खिलाड़ियों पर दाव लगाया गया है। यह पहला अवसर है जब मध्य प्रदेश के 12 खिलाड़ी एक साथ आईपीएल में खेलेंगे। इन खिलाड़ियों की कीमत 30 लाख से लेकर 7 करोड़ रुपए तक गई है। विशेष रूप से एक ट्रक ड्राइवर के बेटे पर भी अच्छी रकम बरसी है।

सबसे महंगे बिके वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर, जो मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस निलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें गत वर्ष की चैंपियन टीम आरसीबी ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा। पिछले वर्ष, उन्हें केकेआर ने 23.75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। अय्यर के अलावा आरसीबी में मध्य प्रदेश के अन्य 2 खिलाड़ियों में कप्तान रजत पाटिदार और युवा ऑलराउंडर मंगेश यादव शामिल हैं।

ट्रक ड्राइवर के बेटे पर हुई धनवर्षा

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में आरसीबी ने मध्य प्रदेश के युवा ऑलराउंडर मंगेश यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। मंगेश ने मध्य प्रदेश लीग 2025 में ग्वालियर चीताज़ के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनकी विकेट लेने की क्षमता ने आरसीबी को आकर्षित किया, जिसके चलते विराट कोहली की टीम ने उन पर 5.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई। यह भी महत्वपूर्ण है कि मंगेश के पिता एक ट्रक ड्राइवर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top