- मंदिर का ताला तोड़कर हनुमान जी की मूर्ति का किया तोड़फोड़
- सीसीटीवी फुटेज देख मूर्ति तोड़ने वाले को पुलिस ने पकड़ा
- मूर्ति तोड़ने की खबर पर जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
- पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को किया शांत

राजधानी के मेन रोड स्थित मल्लाह टोली हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने शहर के महौल को बिगाड़ने के लिए इस हरकत को देर रात अंजाम दिया। बुधवार की सुबह यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। मंदिर के सामने भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हो गया।

सैकड़ों जवान मौके पर तैनात
मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत हाई अलर्ट हो गई और मंदिर के आसपास के स्थान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने खुद मोर्चा संभाला और सीसीटीवी फुटेज खंगाल मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को भी धर दबोचा। बताया जा रहा है कि मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी मानसिक रोगी है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।

एसएसपी से मिलेगा दुर्गा पूजा समिति
मल्लाह टोली हनुमान मंदिर की घटना को लेकर राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी राँची SSP से मिलने आवासीय कार्यालय जाएँगे।इधर भगवान हनुमान की प्रतिमा को तोड़े जाने की खबर के बाद मंदिर के सामने भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठन भी मौके पर जुट गए। हनुमान की मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया में भी लगातार फोटो जारी किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है। फिलहाल मामला शांत है और भगवान की मूर्ति को बनाने की बात चल रही है। दुर्गा पूजा को देखते हुए सभी संगठनों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही है।
प्रातिक्रिया दे