बेतिया में बड़ा रेल हादसा टला
डेस्क: बिहार के बेतिया में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस एक गंभीर दुर्घटना का शिकार होते-होते बची। कुमार बाग रेलखंड पर 9 किलोमीटर का दोहरीकरण कार्य 18 फरवरी को पूरा हुआ था, जिसके बाद इस रेलखंड पर ट्रेनें 120 किमी की रफ्तार से चलने लगीं।
ट्रैक में फैक्चर से हादसा टला
हालांकि, मात्र 10 दिनों के भीतर ही रेल ट्रैक में फैक्चर आ गया, जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बन गई। कुमार बाग रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक में समस्या आने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस को लगभग 2 घंटे तक रोकना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों की तत्परता
रेलवे के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। ट्रैक में आई समस्या की तात्कालिक मरम्मत कर दी गई है जिससे इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया जा सका है। अन्य ट्रेनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रेल लाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।