संतरे से बनाएं फेस मिस्ट स्किन को मिलेंगे कई फायदे

संतरे न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि हमारी स्किन के लिए भी कितनी अच्छी तरह काम करते हैं क्योंकि ये विटामिन सी से भरे होते हैं। विटामिन सी में बहुत सारे एंटीआॅक्सीडेंट होते हैं जो स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। और यही कारण है कि नेचुरल संतरे के अर्क से बने फेस मास्क काफी फायदेमंद होते हैं। एक फेस टोनर तुरंत हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजेशन देता है और साथ ही फेस मिस्ट का नियमित इस्तेमाल चेहरे को पोषण देने और चेहरे पर नेचुरल चमक देने में मदद करता है। ये फेस मिस्ट त्वचा पर मुंहासों, दाग-धब्बों और काले धब्बों को रोकता है और आपको आसानी से हेल्दी और शाइनी स्किन देता है
1) संतरे के छिलके का मिस्ट : आॅरेंज एसेंशियल आॅयल, बर्गमोट आवश्यक तेल, ग्लिसरीन की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए कुछ फ्रेश संतरे के छिलकों के साथ इसे पानी में उबालें, इसे तब तक उबालें जब तक कि पानी का रंग न बदलने लगे और फिर इसे छानकर एक तरफ रख दें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा हो जाए। इसमें 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। फिर इसके बाद इसमें 2-3 बूंद एसेंशियल आॅयल मिलाएं और 5-6 बूंद आॅरेंज एसेंशियल आॅयल मिलाएं। फिर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
2) एलो जूस से बनाएं मिस्ट : इसे बनाने के लिए लो जूस, बादाम तेल, पानी, आॅरेंज एसेंशियल आॅयल, लैवेंडर एसेंशियन आॅयल की जरूरत होगी। 3 बड़े चम्मच एलो जूस, 3 बड़े चम्मच पानी, 1 चम्मच बादाम का तेल, 5 बूंद संतरे का तेल और 3 बूंद लैवेंडर एसेंशियल आॅयल लें। एक बाउल में सभी सामग्री को एक-एक करके अच्छी तरह मिला लें और फिर उन्हें एक स्प्रे बोतल में डाल दें। स्प्रे बोतल को हिलाएं और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद आपका फेस मिस्ट इस्तेमाल के लिए तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top