मिनी गन फैक्ट्री में छापेमारी, हथियार बरामद

फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

गोड्डा। मुफस्सिल पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का पदार्फाश किया है। पुलिस ने परसपानी गांव में एक मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी की और गन बनाने में काम आने वाली मशीनें, देसी कट्टा, लेथ मशीन, जेनरेटर सहित लोहे का सरिया आदि बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी मनोज को भी धर दबोचा है। एसपी नाथू सिंह मीना ने बताया कि परसपानी में दिलीप महतो के घर पर अवैध तरीके से मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। वहां एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत दिलीप महतो, मनोज महतो सहित अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मनोज महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस कार्रवाई में एक देशी रिवाल्वर, एक पिस्टल के आकार का लोहा के प्लेट का ढ़ांचा, एक लोहा काटने की लेथ मशीन, एक जेनरेटर, 13 पीस लोहा की प्लेट, 20 पीस लोहे का सरिया आदि जब्त किया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक रामाकांत तिवारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार, पथरगामा थाना प्रभारी अरूण कुमार, रूपेश कोठारी, शंकर प्रसाद यादव सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top