राँची : मंहगाई के खिलाफ राजभवन के समीप प्रदर्शन, कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता समेत कई नेता हुए गिरफ्तार

मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. झारखंड कांग्रेस ने राजभवन मार्च निकाला, जिस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गयी. 

कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ते हुए राजभवन के गेट के पास पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे. कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेसी सुरक्षा व्यवस्था तोड़ते हुए राजभवन गेट के पास पहुंच गये और गेट के सामने ही धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे. 

पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती वहां से उठाया. पुलिस ने कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दीपिका पांडे सिंह को हिरासत में ले लिया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top