बसंतराय चौक में भीषण अग्निकांड, 8-10 दुकानें और घर जलकर खाक


देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग बुझी

गोड्डा। बसंतराय चौक के समीप आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गयी हैं। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आशंका जतायी जा रही है कि आग बिजली की शार्ट सर्किट से लगी है। बताया गया कि गुरुवार को रात को सभीदुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे। इस बीच मध्य रात्रि को सबसे पहले एक दुकान में आग लगी। चुकि मध्य रात्रि होने के कारण बाहर किसी भी ने आगलगी को नहीं देखा। जिस कारण आग अगल बगल की दुकानों और घरों तक पहुंच गई। जब तक स्थानीय लोगों को आग की सूचना मिली। तब तक आग 8-10 दुकानों तक फैल चुकी थी। इस भीषण अग्निकांड में आठ-दस घर व दुकानें हो गयीं। आग काफी तेजी से फैल गया, दूर-दूर तक धुएं का गुबार और आग की लपटें नजर आ रही थीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतना विकराल था कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल को भी सूचना दी गयी। लेकिन अग्निशमन दल के आने में देरी की वजह से आगजनी की 8-10 दुकानें और घर पूरी तरह से तबाह हो गए। दमकल की टीम ने भी काफी मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इधर आग की सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सुबह से ही आग से हुई बर्बादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top