ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मैकेनिक की मौत,ट्राली के नीचे काम करने के दौरान हादसा हुआ…

राँची।मैकलुस्कीगंज क्षेत्र से सटे निंद्रा स्थित एक ईंट भठे में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मैकेनिक शहजाद की मौत हो गई। यह घटना रविवार की दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मैकलुस्कीगंज निवासी शहजाद मिस्त्री का काम करता है और ग्रामीण बैंक के समीप गैराज है।बताया जाता है कि शहजाद निंद्रा में एक ट्रैक्टर को बनाने के लिए गया था। ट्रॉली के नीचे काम करने के दौरान ट्रॉली नीचे दब गई,जिससे मैकेनिक शहजाद की मौत हो गई है।बताया जाता है घटना जिस जगह हुई है लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र पड़ता है।इसलिए मैकेनिक का शव चंदवा पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top