चंद्रवंशी समुदाय को सीएनटी व एसपीटी से हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिला। प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर चंद्रवंशी समाज को संथाल में एसपीटी और छोटानागपुर में सीएनटी एक्ट से हटाने की मांग की। नेताओं ने श्री मरांडी को बताया कि एसपीटी और सीएनटी में शामिल करने के कारण चंद्रवंशी समाज का विकास बाधित हो रहा है। साथ ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले रविवार कोअखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश होली मिलन समारोह और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कोकर में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज को मजबूत करने के लिए झारखंड के हर प्रमंडल में चंद्रवंशी महासम्मेलन मार्च महीने से शुरू होगा। इसके साथ ही बिहार पश्चिम बंगाल दिल्ली उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों में समाज को संगठित कर विशाल रैली का आयोजन की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top