कोरोना प्रोत्साहन राशि की मांग को लकर एमजीएम अस्पताल के कर्मी हड़ताल पर

आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने सुबह से कार्य वहिष्कार कर किया विरोध-प्रदर्शन

जमशेदपुर। कोरोना प्रोत्साहन राशि देने की मांग को लेकर आज सुबह एमजीएम अस्पताल के आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया। कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया। अस्थाई सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित विरोध-प्रदर्शन कर कार्य का भी बहिष्कार किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष रवि नामता ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने दोहरी नीति अपनाते हुए स्थाई कर्मचारियों को सरकार की ओर से दी गई प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा दिया गया था। लेकिन आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को अभी तक देने का काम नहीं किया गया है। चेतावनी दी गयी है कि प्रबंधन के रवैये से अब वे बैठक करके बेमियादी हड़ताल पर भी जाने का फैसला ले सकते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top