उग्रवादियों ने 20 किलो का केन बम किया था प्लांट, पुलिस ने कर दी डिफ्यूज

चरही के आंगो थाना क्षेत्र के खुदवार जंगल में उग्रवादियों ने उपस्थिति का कराया अहसास

हजारीबाग। चरही क्षेत्र में एक बार फिर से उग्रवादियों ने अपनी उपस्थिति का अहसास कराया है। आंगो थाना क्षेत्र के खुटवार जंगल में उग्रवादियों ने 20 किलो का केन बम प्लांट किया था। जिसे पुलिस ने सक्रियता के साथ समय रहते नष्ट कर दिया। बम की सूचना के बाद तत्परता दिखाते हुए जगुआर की बीडीएस टीम, जिला पुलिस बल और थाना पुलिस के जवान उक्त स्थल पर पहुंचकर प्लांट किए गए बम को खोज निकाला। जगुआर की बीडीएस टीम द्वारा 20 किलो का केन बम को निष्क्रिय कर दिया गया। इससे क्षेत्र में बड़ी घटना होने से बच गई। साथ ही उग्रवादियों की मंसूबे पर पानी फिर गया है। मालूम हो कि दो दिन पहले भी पुलिस की टीम के द्वारा यहीं से 51 किलो का केन बम बरामद किया था। तभी भी पुलिस ने मौके से उसे डिफ्यूज कर दिया था। बम बरामदगी के साथ ही पुलिस जंगल में छापेमारी भी कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top