उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर बरसे मंत्री अशोक चौधरी, कहा
उनके आने-जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता, जेडीयू को कोई तोड़ना चाहे वह बर्दाश्त नहीं

जमुई। भवन निर्माण मंत्री प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उनपर जमकर वार किया और कहा कि वो तो जेडीयू में एक किराए की भूमिका में हैं और किराएदार को मकान में हिस्सा नहीं मिलता है। मंत्री अशोक चौधरी ने उपेन्द्र कुशवाहा को खूब खरी-खोटी सुनायी। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को बहुत बड़ी गलतफहमी हो गई है कि वो बहुत बड़े नेता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वो किस तरह की हिस्सेदारी चाहते हैं ये बात वही जानें, उन्होंने कहा कि जेडीयू को बनाने में उपेन्द्र कुशवाहा की कोई भूमिका नहीं है। उनको ये भी गलतफहमी है कि वो एक बड़े जाति के नेता हैं, उनकी सोच है कि वो जिधर जाएंगे उधर उनका वोट शिप्ट हो जाएगा, ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी अपना वोट शिफ्ट करा ही नहीं पायी तो उपेन्द्र कुशवाहा का वोट कहां से शिफ्ट होगा। अशोक चौधरी ने कहा कि महत्वाकांक्षी पालना अच्छी बात है।लेकिन अति महत्वाकांक्षी होना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके आने-जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा उपेन्द्र कुशवाहा अकेले ऐसे नेता हैं।जिनको तीसरी बार पार्टी में शामिल किया गया है। अशोक चौधरी ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को पार्टी ने बहुत कुछ दिया इसके बाद भी उन्होंने 2019 के लोकसभा और 2020 के विधानसभा में भी पार्टी का विरोध किया, फिर भी नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में लिया। अशोक चौधरी ने कहा जेडीयू को कोई तोड़ना चाहे तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया किया जाएगा। बिहार में चल रहे महागठबंधन की सरकार को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार अच्छे से काम कर रही है और आगे भी करते रहेगी। आलोक मेहता और गुलाम रसूल बलियाबी के बयानों की भी अशोक चौधरी ने निंदा की और कहा कि इस तरह के बयान उचित नहीं है। अशोक चौधरी ने चिराग पासवान और आरसीपी सिंह पर भी जमकर वार किया। उन्होंने बागेश्वरी धाम सरकार भी जोरदार प्रहार किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top