मंत्री चंपई सोरेन की स्थिति और बिगड़ी, टीएमएच से चेन्नई रेफर

रांची। राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की हालत अचानक खराब हो गई। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए चेन्नई भेजा गया। जानकारी के अनुसार तबियत खराब होने के बाद चंपई सोरेन का टीएमएच जमशेदपुर में इलाज चल रहा था। बतो दें कि परिवहन मंत्री पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्वीट कर चम्पई सोरेन के स्वस्थ होने की कामना की है। गौरतलब है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी उनका हालचाल लेने टीएमएच पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी फोन पर उनका हालचाल लिया था। सोमवार को जब उनकी हालत और बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उनको चेन्नई ले जाने की सलाह दी थी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top