मो.फयाज और राजू वारसी सजा रहे हैं भोले बाबा की झांकी

महाशिवरात्रि कल, धूमधाम से निकलेगी भगवान शिव की बारात


रांची। कल महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकलेगी। इसके लिए राजधानी के प्रमुख मंदिर पहाड़ी बाबा मंदिर में तैयारी अंतिम चरण में है। आज गांडीव संवाददाता ने जब तैयारियों का जायजा लिया तो पहाड़ी पर झांकी की तैयारी करते कई मुस्लिम कलाकार मिल गये।


पूरी तन्मयता से काम में जुटे मो,.फयाज बताते हैं कि पिछले 25 वर्षों से उनका परिवार पहाड़ी बाबा की झांकी तैयार करने का काम करता आ रहा है। इसी तरह राजू वारसी भी झांकियों के रंग-रोगन में तल्लीन दिखे।


गांडीव से बात करते हुए राजू ने कहा कि धर्म चाहे जो हो, काम तो काम होता है। हम कई साल से झांकी तैयार करते आ रहे हैं। यहां हिन्दु-मुस्लिम कारीगर मिलकर एक साथ झांकी को तैयार करते हैं।
गौरतलब है कि कल 18 फरवरी को पहाड़ी मंदिर से बारात निकलेगी, जिसमें तरह-तरह की झांकियां होगी, जिसे देखने के लिए रात में सड़कों पर लाखों लोग निकल आते हैं


शिव मंदिरों में की जा रही है विशेष तैयारी
महाशिवरात्रि पर राजधानी के शिव मंदिरों को काफी आकर्षक ढ़ंग से सजाया-संवारा जा रहा है। लगभग सभी मंदिरों पर विद्युत सज्जा की गयी है। मंदिर परिसर रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक तरीके से सजाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top