राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन काे लेकर अशोक नगर-धुर्वा में 50 से अधिक अस्थाई दुकानें तोड़ी गईं

रांची | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन काे देखते हुए रांची नगर निगम सड़काें काे चमकाने में जुट गया है। सड़क पर किए गए कब्जे काे हटाने के लिए शनिवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। निगम की टीम ने अशाेक नगर, धुर्वा क्षेत्र में अभियान चलाकर 50 से अधिक अस्थाई दुकानों काे ताेड़ दिया। कई ठेला-खाेमचा काे जब्त किया गया, फिर जुर्माना लेकर छाेड़ा। हालांकि, घाघरा में अतिक्रमण हटाने गई टीम ने एक जमीन पर बनी बाउंड्री काे ताेड़ने का निर्देश दिया, इसके बाद जाेरदार हंगामा शुरू हाे गया। स्थानीय लाेगाें ने टीम काे घेर लिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

घाघरा में लाेगाें ने विरोध करते हुए कहा कि निजी जमीन पर बनी दुकानों के सामने वाले हिस्से काे हटाने का काेई मतलब नहीं है। शेड और सामान काे भी जबरन हटाया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि प्रशासन जबरन राेजी-राेजगार छीनेगा, ताे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काफी हंगामा हाेते देख निगम-प्रशासन की टीम वहां से लाैट गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top