सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट ने बढ़ाई कई लोगों की परेशानी

ईडी टीम के साहेबगंज पहुंचने की सूचना, पंकज व पिंटू से हो सकती है पूछताछ

शेल कंपनियों, मनरेगा और खनन घोटाले की जांच की आंच अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों को परेशानी में डाल सकता है. ईडी का शिकंजा जैसे-जैसे कसता जा रहा है, नए-नए चेहने भी सामने आते जा रहे हैं. प्रेम प्रकाश, कई जिलों के डीएमओ और डीटीओ से पूछताछ में कई अहम जानकारियां ईडी को मिली है. सूचना है कि उनसे मिली जानकारियों के आधार पर ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ कर सकती है. ईडी ने पूछताछ को तैयार एक्सरसाइज शुरू कर दिया है. पूछताछ के लिए ईडी की एक टीम संभवत: साहेबगंज पहुंच चुकी है.  गोड्‌डा सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट ने कई लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. ईडी की कार्रवाई को लेकर निशिकांत दुबे द्वारा किया गया ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है. सांसद ने ट्वीट किया है कि ‘अब बारी झारखंड के मुख्यमंत्री जी के विभीषण व परम सलाहकार जिनके अंदर व बाहर दोनों दरबारी बिखर गए. वैसे परम ज्ञानी पिंटू श्रीवास्तव की है, जल्द ही माइनिंग लीज धौंस से लेने के खुशी में केंद्रीय एजेंसियों के सामने होंगे.’ ऐसे में कयाश लगाया जा रहा है कि ईडी जल्द पंकज मिश्रा और पंटू श्रीवास्तव से पूछताछ करेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top